Thursday, May 22, 2014

विगलित पुष्प ...

बचपन मे धर्मवीर भारती द्वारा प्रकाशित "धर्मयुग "में एक कविता पढ़ी थी ..यह कविता उस समय प्रकाशित हुई थी जब महानायक अमिताभ बच्चन जी" कुली " फिल्म की शूटिंग करते समय घायल हुए थे और ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे ....
उनकी ही शायद कोई एक कविता थी ,'The withered  flower' 
जिसका अनुवाद हिंदी में उनके पिता श्री हरिवंशराय बच्चन ने किया था .. पहले कविता की कुछ ही पंक्तिया याद थी मुझे ,पर अभी मैं अपने बड़े भाई  से मिलने वाराणसी गयी थी उनसे  पूछ कर कुछ और पंक्तियाँ संगृहीत  किया ..अभी भी नहीं पता की ये पूरी हैं या नहीं ..
कविता कुछ इस प्रकार थी..

अन्धकार में मंद हवा का एक झकोरा ,
एक नदी की शिथिल धार है मेरा मन ,
मेरी पीड़ा विगलित विचार,
मेरी शंकाएं,
गलित पुष्प सी ,
जल के तल पे ,
अनायास बहती जाती हैं धीरे धीरे ,
वह करती हैं प्यार 
मुझे करती आई हैं 
और करेंगी ;
किन्तु चमत्कृत करने वाले 
मुझे तीन क्षण
एक त्रिभुज के तीन बिंदु से 
तीन दिशा में चिटक गए हैं ;
एक दुसरे से सामान अंतर पर
मेरा मन अशांत ,विक्रांत,भ्रांत हो 
उस त्रिकोण के अन्दर अन्दर
एक बिंदु को केंद्र बनाकर 
घूम रहा है ;
कभी एक रेखा छूता है 
कभी दूसरी, कभी तीसरी ;
दौड़ बिंदु से बिंदु बिंदु तलक 
अविरत जारी है ;
पल रुकने को कहीं नहीं ,कहीं नहीं 
कहीं नहीं रे,
अन्धकार फिर घिर आता है 
आंसू से बोझल बदल का टुकड़ा 
धीरे धीरे तिरता
 करता है संकेत विदा का ;
हवा बही जाती है, नदी चली जाती है 
गलित पुष्प 
बहता बहता 
खोजता किनारा ;
तट से टकरा कर 
पल भर को 
थम जाता है.........

आप सबसे अनुरोध है अगर ये कविता कहीं मिले तो जरूर पोस्ट करे। 

Monday, March 17, 2014

होली...यादों के झरोखे से ..

आज बडे भाई का अमूल्य होली सन्देश आप सब के साथ शेयर करना चाहती हूँ:-
फागुन का मेरे दिल से सम्बन्ध पुराना है,
मारा नहीं है फाग प्राण में  बारह आना है ;
मह मह  हाट लगाती पछुआ ,
फुनगी पे अमराई की ,
बौर महकते हैं ज्यों मादक देह गंध तरुणाई की !
मन निर्वस्त्र पलाश सा ,तोड़ रहा सम्बन्ध ;
पीपल रेशम ओढ़ के,बांचे फागुन छंद !
सदा अनंद रहे हर द्वारे ,कान्हा खेले फाग ;
हर मन में  हुलसा करे फागुन  सा  अनुराग। 

बचपन एक बार फिर होली के झरोखे से झाँकने लगा ..जब छोटे थे तो मां ने होलिका और प्रह्लाद की कहानी सुनाती थी ..थोडा बड़े हुए तो भाई बहन पिचकारी लेके एक दुसरे पे रंग डालने लगते थे .
फिर सड़क पर होली की टोलियाँ गाने गाती निकलती थी..सब अच्छा लगता था ..हम लोगगों का घर किसी मोहल्ले मैं था नहीं इसलिए पास पड़ोस की रौनक से अनभिज्ञ थे..
घर के आसपास बाज़ार होने की वजह से होली के हुडदंग कुछ अलग ही अंदाज़ में  देखने को मिलता था , होलिका दहन के दिन होली की टोली घर घर घूम के चंदा वसूल करते थे और रात को कहीं होली जला दी जाती थी ..कभी जलते देखा ही नहीं होली..
सुबह के समय बच्चे जवान सब रंग भरी बाल्टी और पिचकारी लेके आते जाते सबको रंग से नहलाते थे .अगर किसी को नहीं पसंद उसे भी जबरदस्त तरीके से पकड़ कर रंग से नहला देते थे..लोगों का सदक्पर चलना मुश्किल हो जाता था चाहे कोई बचा हो या वृद्ध या कोई महिला कोई भी नहीं बच पाता था..मन में अजीब सा डर कब बैठ गया रंगों से, पता ही नहीं चला ..एक ही सवाल उठता था होली के नाम पे जबरदस्ती क्या जरूरी है?
जवाब यही मिलता "बुरा न मानो होली है "..
पर आज तक वो रंगों का डर मन से पूरी तरह से निकल नहीं पायी हूँ..होली जैसा त्यौहार जो अद्भुत सन्देश लाता है मेरे मन से रंगों का भय नहीं निकल पाया ..
हर साल होली जब आती तो यही मन होता कब रंग वाली जबरदस्ती की होली ख़त्म होगी ..पर होली की शाम का बेसब्री से इंतज़ार होता था ..हम भाई बहन शाम को नए कपडे पहन कर तैयार होकर पिताजी के साथ मंदिर जाते थे ..वहां का दृश्य अद्भुत होता था ..मंदिर के पुजारी एक वृद्ध और और एक  सूरदास जी थे...वृद्ध पुजारी जी होली के गीत सुनते और सूरदास जी हमोनियम बजाते ..आज भी वो बोल याद आते हैं..

होली खेलत रघुवीरा अवध में,होली खेलत  रघुवीरा ;
राम के हाथ कनक पिचकारी ,लछमन हाथ अबीरा..
फिर हम बच्चे मिलकर सुन्दरकाण्ड रामायण पढ़ते थे ..फिर ठंडाई बनती थी मंदिर प्रांगण में जिसे हम बड़े मज़े से पीते थे
खट्टी मीठी यादें कहीं न कहीं दिल को आज भी झकझोरती ही हैं.आज  भी अनजाने में अपने द्वारा किया दुर्व्यवहार दिल को दर्द देता है। 
फिर भी अतीत कि गलतियां आगे सुधरने का अवसर भी तो देती हैं। . 
आइये इस शुभकामनाओं के साथ.....
पिचकारी की धार ,
गुलाल कि बौछार ,
 अपनों का प्यार ,
यही है यारों होली का त्यौहार 
होली की  हार्दिक बधाई !!! 

Wednesday, February 19, 2014

A Visit To Talwandi Sabo...

Long awaited opportunity accorded byAlmighty .We went to Talwandi Sabo with friends and were blessed with Prasad in the langar .It was one and half hour journey from  Bathinda.

  Sharing some important facts about this holy place.
  • Talwandi Sabo is also known as The Takht Sri Darbar Sahib Damdama Sahib..
  • The other four Takhts are the Akal TakhtTakht Sri Keshgarh Sahib,Takht Sri Patna Sahib and Takht Sri Hazur Sahib.
  • Damdama meansbreathing placeGuru Gobind Singh stayed here after the Sikhs fought several defensive battles
  • Takht Sri Damdama Sahib is in Bathinda in PunjabIndia .
  • This is the place where Guru Gobind Singh, the tenth Sikh Guru, prepared the full version of the Sikh scriptures calledSri Guru Granth Sahib in 1705. .
  • Guru Gobind Singh stayed here after fighting battles against Mughal atrocities. 
  • Before his arrival at Talwandi, two of the Guru’s sons were bricked alive at Sarhind and two laid down their lives at Chamkaur Sahib. After writing Zafarnama, Guru Gobind Singh fought a successful battle at Muktsar and then moved towards Talwandi Sabo .
  • At Damdama Sahib as it is now called, the Guru preached complete sacrifice of personal and family interests at the altar of the good of mankind.
  • Before leaving to visit Sikh Sangats in the Deccan, Guruji blessed Talwandi Sabo, as Guru Ki Kashi. 
  • Now known better as Damdama Sahib after the Gurdwara became one of the four temporal Takhats of the Sikh religion.
  •  Another great Shaheed (Martyr) of Sikhi, Baba Deep Singh ji was installed as the first Jathedar (head) of this temporal seat. 
  • He penned additional copies of the Adi Sri Granth Sahib ji and sent them to the other four temporal seats.
  • This title was given because of the intense literary activities that Guru Gobind Singh engaged in during his stay here (the compilation of Sikh scriptures).
  •  It is said that one day Guru Gobind flung a handful of reed pens over the heads of the congregation ('Sangat'), saying: "Here we will create a pool of literature. No one of my Sikhs should remain illiterate." 
  • The Damdama Wali Bir as the Guru Granth Sahib is sometimes called was completed here, being dictated by the Guru to one of his disciples Bhai Mani Singh
  • It was at this time when the hymns of Guru Tegh Bahadur Sahib, the ninth Guru and father of Guru Gobind Singh were added to the Bir.

 The following. words of the great Guru expressing his firm faith in the Khalsa, are inscribed on a pillar installed by the Punjab Government, 

"To the Khalsa does belong all,
My home, my body, and all I possess"


WAHE GURUJI KA KHALSA WAHE GURU JI FATEH!!!






Sunday, February 2, 2014

सृजन.....


लिखना चाहती हूँ गीत ,
पर भावनाए हर बार ,
लड़ बैठती हैं आपस में,
सुख चाहता है उसे लिखा जाय
दुःख चाहता है उसे,
कोरा रह जाता है कागज,
तड़पती रह जाती है कलम ,
लिखने का सा अभिनय लिए ,
रुक जाता है हाथ .....

सुख दुःख के इस द्वन्द में,
नहीं कर पा रही हूँ निर्णय,
किसे लिखूं
क्योंकि अनिवार्य है दोनों ,
जीवन में,
बिना दुःख के सुख की अनुभूति नहीं
महत्व है दोनों का बराबर ,
दुःख देता है शक्ति लड़ने की
सुख कहता है जो लडेगा ,

वो मुझे पायेगा ...

Unrequited...




I have seen the ocean of love in your eyes,
I have felt the presence of love in your heart,
I can understand, but what I can do my dear,
I am as helpless as you are…

My dreams and thoughts are for someone else,
My love is promised to someone,
But I wish I could put a balm,
To soothe your ailing heart…

Now I can see the longings in your eyes,
I can hear the secret sorrow hidden in your voice,
But I cannot quench your thirst my love!

I am as helpless as you are….,,,

Saturday, November 16, 2013

Muharram – Mourning Information......


Muharram is one of the major festivals of Muslims and is observed across the nation by the followers of the religion. It is the first month of the Islamic calendar. On the first day of Muharram, the Islamic New year is observed by Muslims. The Islamic calendar is the lunar calendar and it is 11 to 12 days shorter than solar year. In most of the nations, Gregorian calendar is used, but Islamic calendar is little bit different from this. When Islamic calendar is compared with Gregorian calendar, the lunar month of Muharram thus varies. 
The month of Muharram is a very important months for Islamic peoples of the world over. The festival of Muharram derives its name from the word “Ashura” which is the tenth day of the Muharram moth of the Islamic Calendar. “Ashura” is considered as a very important day for both shias and Sunnis. According to the belief of the Shia Muslims it was on this day that Husayn ibn Abi who was the grandson of the Islamic prophet Muhammad sacrificed his life for the religion on this auspicious day of the tenth day of the Muharram month in 680 AD in the battle of Karbala that was fought in Iraq which is about 100 km to the south west of the city of Baghdad. The Shia Muslims thus consider this day as a day of sorrow and expresses their mourning’s to Husayn ibn Abi.

The occasion of Muharram commences on the 1st day of the Muharram month and is carried out through the next 10 days. As the 10th day or the day of the Muharram approaches, all the followers of the religion cover themselves with black clothes, which is considered as the color of mourning and during this period of ten days  they keep
themselves impaired from all sorts of entertainment like weddings and
other celebrations.
During each of the first nine days of Muharram, assemblies are held which are also known as Majalis. Some of the disciples also mourn the occasion by beating and torturing themselves with chains in front of the public. In the procession everyone chants “Ya Hussain”, wailing loudly to express their deep mourning’s and rememorize the sacrifice of Hussain. On the occasion, a white horse is decorated beautifully and is taken along the procession which brings back to them the memory of the empty mount of Hussain. Stalls are set up along the roads by the
followers where juice and water are served for free to all the people.
A strange fact about the occasion is that while Shia Muslims consider the “Muharram” to be a mourning period, the Sunni Muslims look upon it as a festival and consider “Ashura”  to be a happy day but however the religious beliefs remains the same.

Thursday, November 14, 2013

बाल दिवस पर बच्चों के निष्पाप व निर्मल भावनाओं के लिए सप्रेम नमन. ” ..

बचपन से ही बड़े भाई के मुह से श्री सुमित्रानंदन पन्त की पंक्तिया सुनती रहती थी ..जिसमे उन्होंने एक बार पैसे  बोये ये सोच कर की पैसे के पेड़ बनेंगे और वो खूब सारे पैसे के मालिक होंगे ..आज ये कविता की पूरी पंक्तिया आपके सामने प्रस्तुत कर रही हूँ जिसमे बाल मन की जिज्ञासा और भोलापन निहित है,..

यह धरती कितना देती है....


 मैंने छुटपन में छिपकर पैसे बोये थे,
 सोचा था, पैसों के प्यारे पेड़ उगेंगे,
 रुपयों की कलदार मधुर फसलें खनकेंगी ,
और फूल फलकर मै मोटा सेठ बनूँगा!
 पर बंजर धरती में एक न अंकुर फूटा,
 बन्ध्या मिट्टी नें न एक भी पैसा उगला!-
 सपने जाने कहाँ मिटे, कब धूल हो गये! 
मैं हताश हो बाट जोहता रहा दिनों तक
 बाल-कल्पना के अपलर पाँवडडे बिछाकर
मैं अबोध था, मैंने गलत बीज बोये थे, 
ममता को रोपा था, तृष्णा को सींचा था!
 अर्द्धशती हहराती निकल गयी है तबसे!
 कितने ही मधु पतझर बीत गये अनजाने, 
ग्रीष्म तपे, वर्षा झूली, शरदें मुसकाई;
सी-सी कर हेमन्त कँपे, तरु झरे, खिले वन!
 और  जब फिर से गाढ़ी, ऊदी लालसा लिये 
 गहरे, कजरारे बादल बरसे धरती पर,
 मैंने कौतूहल-वश आँगन के कोने की 
गीली तह यों ही उँगली से सहलाकर
 बीज सेम के दबा दिये मिट्टी के नीचे
भू के अंचल में मणि-माणिक बाँध दिये हो!
 मैं फिर भूल गया इस छोटी-सी घटना को,
 और बात भी क्या थी याद जिसे रखता मन!
 किन्तु, एक दिन जब मैं सन्ध्या को
 आँगन में टहल रहा था,- तब सहसा,
 मैने देखा उसे हर्ष-विमूढ़ हो उठा
 मैं विस्मय से! देखा-आँगन के कोने में
 कई नवागत छोटे-छोटे छाता ताने खड़े हुए हैं!
 छांता कहूँ कि विजय पताकाएँ जीवन की,
 या हथेलियाँ खोले थे वे नन्हीं प्यारी- 
जो भी हो, वे हरे-हरे उल्लास से भरे 
पंख मारकर उड़ने  उत्सुक लगते थे-
 डिम्ब तोड़कर निकले चिडियों के बच्चों से!
 निर्निमेष, क्षण भर, मैं नको रहा देखता-
 सहसा मुझे स्मरण हो आया,
-कुछ दिन पहिले बीज सेम के मैने पे थे आँगन में, 
और उन्हीं से बौने पौधो की यह पलटन
 मेरी आँखों के सम्मुख अब खड़ी गर्व से,
 नन्हें नाटे पैर पटक, बढती जाती है!
 तब से उनको रहा देखता धीरे-धीरे
 अनगिनती पत्तों से लद, भर गयी झाड़ियाँ,
 हरे-भरे टंग गये कई मखमली चँदोवे!

 बेलें फैल गयी बल खा, आँगन में लहरा
और सहारा लेकर बाड़े की टट्टी का
 हरे-हरे सौ झरने फूट पड़े ऊपर को,-
 मैं अवाक् रह गया-वंश कैसे बढ़ता है!
 इतनी फलियाँ टूटी, जाड़ो भर खाई,
 सुबह शाम वे घर-घर पकीं, 
पड़ोस पास के जाने-अनजाने
 सब लोगों में बँटबाईबंधु-बांधवों,

 मित्रों, अभ्यागत मँगतों ने जी भर-भर

 दिन-रात महुल्ले भर ने खाई !-

 कितनी सारी फलियाँ,
 यह धरती कितना देती है! धरती माता कितना देती है
 अपने प्यारे पुत्रों को! नही समझ पाया था मैं उसके महत्व को,
 बचपन में छिः स्वार्थ लोभ वश पैसे बोकर! 
रत्न प्रसविनी है वसुधा, अब समझ सका हूँ।
 इसमें सच्ची समता के दाने बोने है;
 इसमें जन की क्षमता का दाने बोने है,
 इसमें मानव-ममता के दाने बोने है,-
 जिससे उगल सके फिर धूल सुनहली फसलें मानवता की, -
 जीवन श्रम से हँसे दिशाएँ-
 हम जैसा बोयेंगे वैसा ही पाएंगे ..

सच कहे तो बच्चें निष्पाप होते हैं, ये तो हमारे परिवेश जो उनसे कार्य करवाते हैं पर अगर संस्कारों की नीव  मजबूत  हो तो खुद ही वो समझ जाते हैं...” बच्चे मन के सच्चे ” किसी पुरानी फिल्म के गीत की ये पंक्तियाँ बहुत सीमा तक आज भी ये सन्देश देती हैं कि कुछ मामलों में तो बच्चों को ही गुरु मान लिया जाए तो श्रेष्ठ होगा.शिशु को ईश्वर का अनमोल वरदान और  अनुपम कृति कहा गया है...